सराईकेला, सितम्बर 15 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां-कुचाई एवं आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को गणेश पूजा धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। खरसावां, कुचाई, बड़ा बाम्बो, आमदा, चिलकू समेत विभिन्न गांवों, शिक्षण संस्थानों, क्लबों एवं अन्य स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा कर ज्ञान, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा स्थलों पर दिनभर गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे। कई स्थानों पर पंडालों का निर्माण किया गया जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: गणेश चतुर्थी पर विधि-विधान से हुई पूजा, गणपति बप्पा के जयकारों से...