Saraikela News: भगवती स्टोन क्रशर में हेवी ब्लास्टिंग से ढहा मकान, बाल-बाल बचे लोग
सराईकेला, अगस्त 26 -- Saraikela News: सरायकेला। राजनगर अंचल के पोटका पंचायत स्थित मिडकी गांव में संचालित भगवती स्टोन क्रशर की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। क्रशर प्रबंधन न सिर्फ दिन में, बल्कि रात के सन्नाटे में भी नियमों को ताक पर रख कर हेवी ब्लास्टिंग कर रहा है, जिससे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं दहशत में हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर कमारबासा समेत आसपास के ग्रामीणों ने मंगलवार को सरायकेला डीसी कार्यालय पहुंच कर उपायुक्त को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित मकानों का तकनीकी सर्वेक्षण कराकर क्षति का आकलन करने और दोषी पाए जाने पर क्रशर संचालक से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह खतरनाक खेल पिछले करीब तीन वर्षों से चल रहा है। लगातार हो रहे तेज धमाकों और भीषण कंपन के कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.