सराईकेला, जुलाई 17 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की पहल पर मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला और उसकी करीब दो वर्षीय बच्ची को समय पर चिकित्सा एवं संरक्षण उपलब्ध कराया गया। दोनों नए बस स्टैंड के पास असहाय अवस्था में मिली थीं। सूचना मिलते ही डीएलएसए सचिव तौसीफ मेराज ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया। इसके बाद बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टॉप सेंटर और चाइल्डलाइन की टीम ने महिला व बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। महिला को बेहतर मानसिक उपचार के लिए रांची के रिनपास भेजा गया है, जबकि बच्ची का इलाज सरायकेला सदर अस्पताल के एमटीसी में चल रहा है। जांच में बच्ची का वजन सामान्य से कम मिलने पर उसे विशेष पोषण और उपचार दिया जा रहा है। डीएलएसए ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को सम...