सराईकेला, अक्टूबर 25 -- Saraikela News: राजनगर । जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार रविवार को राजनगर प्रखंड के केन्दमुंडी पंचायत अंतर्गत बेटकलसाई गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों तथा जरूरत के समय उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में पीएलवी सह अधिकार मित्र रमेश हांसदा एवं राम सोरेन ने ग्रामीणों को श्रमिक कल्याण योजनाओं, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उनके लिए संचालित सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही साइबर कानून तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्डलाइन हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी गई। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए एल्डरलाइन और निःशुल्क कानूनी सहायता प...