Saraikela News: बुरूडीह बाइपास सड़क निर्माण कार्य का शून्यकाल में विधायक ने उठाया मुद्दा
सराईकेला, अगस्त 12 -- Saraikela News: खरसावां। सरायकेला-खरसावां पथ प्रमंडल के अधीन निर्माणाधीन बुरूडीह बाइपास सड़क का काम बीते तीन वर्षों से धीमी गति से चलने का मामला विधानसभा में उठाया गया। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने शून्यकाल में मामले को सदन में उठाते हुए सरकार से बाइपास सड़क को जल्द पूरा कराने की मांग की है। विधायक गागराई ने पत्र में उल्लेख किया है निर्माण कार्य में धीमी गति के कारण क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के मंत्री सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सदन के माध्यम से मांग की है कि बाइपास निर्माण को प्राथमिकता देते हुए इसे शीघ्र पूर्ण कराया जाए। सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर बुरूडीह गांव के समीप प्रस्तावित यह बाइपास सड़क करीब 1.553 किलोमीटर लंबी होगी। इसके निर्माण पर लगभग 7.59 करोड़ रुपये ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.