सराईकेला, अगस्त 31 -- Saraikela News: सरायकेला। चांडिल प्रखंड की झाबरी पंचायत अंतर्गत धातकीडीह गांव की बुजुर्ग महिलाओं का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। पिछले सात महीनों से विधवा और वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने से परेशान ये महिलाएं लाठी के सहारे जिला मुख्यालय पहुंची। व्यवस्था की बेरुखी से त्रस्त बुजुर्ग महिलाओं ने डीसी से मुलाकात कर अपनी सुध लेने और बकाया पेंशन दिलाने की मांग की। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि पेंशन बंद होने के कारण उनके सामने गुजर-बसर का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। आर्थिक तंगी के बावजूद वे किसी तरह भाड़े के रुपये का इंतजाम कर 45 किलोमीटर दूर से वाहन से मुख्यालय पहुंचीं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बुजुर्ग महिला को मृत बता पेंशन किया बंद दफ्तर परिसर में अनजान राहगीरों से पूछ-पूछकर वे डीसी के चैंबर तक पहुंचीं जहां उनकी आंखों मे...