Saraikela News: बिरसा मुंडा स्टेडियम में स्वास्थ्य शिविर, 102 मरीजों की हुई जांच
सराईकेला, अक्टूबर 7 -- Saraikela News: । जिला आयुष समिति, सरायकेला के तत्वावधान में मंगलवार को शिव मंदिर के समीप स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयुष वयोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर का विधिवत उद्घाटन नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अविनाश कवि ने र किया। शिविर के दौरान मुख्य रूप से बुजुर्गों और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. मोनालिशा पंडित दास, डॉ. शैलेश कुमार और डॉ. प्रभा रानी महतो ने हड्डियों से संबंधित बीमारियों, मौसमी बुखार और अन्य शारीरिक समस्याओं से पीड़ित कुल 102 मरीजों के स्वास्थ्य की गहन जांच की। डॉक्टरों ने मरीजों को उचित चिकित्सकीय सलाह दी और उनके बीच मुफ्त आयुष दवाओं का वितरण भी किया। इसके अलावा शिविर में आए ग्रामीणों के लिए मुफ्त रक्तचाप (बीपी) और शुगर (मधुमेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.