Saraikela News: बिजली के खंभे से टकराई बलेनो कार, बड़ा हादसा टला
सराईकेला, जुलाई 2 -- Saraikela News: सरायकेला। राजनगर प्रखंड के चावरबाधां गांव में गुरुवार तड़के एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा तीन हिस्सों में टूट गया और बिजली के तार सड़क पर गिर पड़े। जानकारी के अनुसार, कार में पांच लोग सवार थे, जो एक जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत राजनगर थाना पुलिस को सूचना दी और सड़क पर गिरे बिजली के तारों को सुरक्षित तरीके से किनारे कर आवागमन सुचारु कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाना ले गई तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.