सराईकेला, जुलाई 10 -- Saraikela News: सरायकेला। जिले के कई इलाकों में पिछले दो दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। लगातार बारिश और जल जमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। वायरल बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। जिले के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण शहरी और ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई है। सड़कों पर कीचड़ और पानी जमा होने के कारण आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है。 यह भी पढ़ें- Bhadoni News: बारिश में बीमार न पड़ जाएं बच्चें, रखें खास ख्यालबढ़ते मच्छर और बीमारियां मच्छरों के प्रकोप और बदलते मौसम के कारण सरायकेला स्थित सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या में अचानक से उछाल आया है। ओपीडी में वायरल बुखार, सर्दी-खांसी...