Saraikela News: बाइक चोरी के प्रयास में पकड़ा गया, निकला बिहार का लापता किशोर
सराईकेला, जुलाई 22 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां प्रखंड के जोरडीहा पंचायत अंतर्गत बड़ाबाम्बो में सोमवार देर रात बाइक चोरी के प्रयास के दौरान ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा बिहार का लापता किशोर निकला। आमदा ओपी पुलिस ने बिहार के समस्तीपुर जिले के 17 वर्षीय राजेश कुमार महतो के रूप में किशोर की पहचान की। जांच पूरी करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। वहीं, घटना में शामिल फरार अन्य संदिग्ध युवकों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, खरसावां के मोलाडीह गांव निवासी बलराम महतो सोमवार रात दुकान बंद कर घर में सो रहे थे। देर रात कुछ युवक उनकी बाइक चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। आहट मिलने पर उनकी नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनते ही अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को बलराम महतो और ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसके भागने की आशंका क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.