Saraikela News: बनकाटी में नम आंखों से मां काली को दी गई विदाई
सराईकेला, नवम्बर 11 -- Saraikela News: राजनगर प्रखंड क्षेत्र के बनकाटी (जोरटांड) गांव में मंगलवार को मां काली की प्रतिमा का विसर्जन पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस दौरान भक्तों ने नम आंखों से मां काली को विदाई दी। विसर्जन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए। मां काली के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। मालूम हो कि बनकाटी (जोरटांड) गांव में वर्ष 2005 से मां काली की पूजा की शुरुआत हुई थी। इस वर्ष पूजा आयोजन के 21 वर्ष पूरे हो चुके हैं। हर वर्ष की भांति इस बार भी ग्रामीणों ने मिल-जुलकर बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ पूजा का आयोजन किया। पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण भी किया गया था। मंगलवार को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करने के बाद मां काली की प्रतिमा को विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.