Saraikela News: बच्चों को दी गई करियर की जानकारी
सराईकेला, सितम्बर 20 -- Saraikela News: सरायकेला। स्थानीय संत जेवियर स्कूल, सीनी में विद्यार्थियों के लिए एक विशेष जागरूकता और मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बच्चों को कानून के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ भविष्य में एक बेहतर करियर बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को किशोर न्याय अधिनियम, यातायात नियमों, साइबर अपराध से बचाव और महिला व बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे, जिन्होंने इस सत्र की काफी सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.