Saraikela News: बकरी को बचाने के चक्कर में बाइक से गिरे दंपती, महिला जमशेदपुर रेफर
सराईकेला, जुलाई 13 -- Saraikela News: सरायकेला। सीनी ओपी क्षेत्र के बांकसाई गांव के समीप रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक बकरी आ जाने से बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनके साथ मौजूद उनका चार वर्षीय मासूम बेटा चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाघरायडीह निवासी गणेश कालिंदी (26), पत्नी पूजा कालिंदी (21) और चार वर्षीय पुत्र के साथ बाइक से साली के घर केंदुआ गांव जा रहे थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे जैसे ही वे बांकसाई गांव के पास पहुंचे। अचानक एक बकरी दौड़ते हुए उनकी बाइक के सामने आ गई। बकरी को बचाने के चक्कर में गणेश ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और पूरी फैमिली सड़क पर गिर पड़ी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि गणेश का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.