Saraikela News: फुटबॉलः वाईबीसी चक्रधरपुर व टारगेट एफसी चैम्पियन
सराईकेला, नवम्बर 25 -- Saraikela News: खरसावां। खूंटपानी के पुरूनिया में आदिवासी ब्वॉयज क्लब के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र की 56 टीमों और महिला वर्ग की 12 टीमें हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में वाईबीसी चक्रधरपुर की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीएस ब्रदर्स को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। महिला वर्ग में टारगेट एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 16 हजार रुपये तथा उपविजेता बटरफ्लाई एफसी सरायकेला की टीम को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इस दौरान विधायक दशरथ गागराई, बीडीओ धनजय पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.