Saraikela News: फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
सराईकेला, अगस्त 2 -- Saraikela News: खरसावां। 2003 के पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी करम लोहार (47 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारंटी करम लोहार, पिता-स्वर्गीय लाल लोहार का पुत्र मूल रूप से हिन्दुसाई, आमदा (खरसावां) का निवासी है। वर्तमान में वह आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिव नारायणपुर में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने उसे 01 अगस्त, 2026 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध जीआर संख्या 283/2003 के तहत स्थायी वारंट लंबित था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को लंबे समय से फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। उक्त जानकारी खरसावां के आमदा ओपी प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.