सराईकेला, जुलाई 13 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां में जगन्नाथ रथ यात्रा ओड़िशा के पुरी के तर्ज पर 16 जुलाई को निकाली जाएगी। जिसमें घंटा बाजा की धुन और पारंपरिक गोतिपुआ नृत्य लोगों के लिए आकर्षण के केंद्र होंगे। प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा को भव्य रूप देने के लिए सोमवार को सरकारी पूजा समिति की बैठक होगी। यह भी पढ़ें- नवयौवन रूप में भगवान जगन्नाथ देंगे दर्शन, 16 जुलाई से रथयात्रा होगी प्रारंभसरकारी पूजा समिति की बैठक खरसावां में सीओ कप्तान सिंकु की अध्यक्षता में सरकारी पूजा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष खरसावां के सरकारी रथयात्रा पर 3.62 लाख रुपये खर्च होंगे। 24 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा और बहुडा रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा पर कई कार्यक्रमों का आयोजन परंपरा के अनुरूप किया जाएगा। इसमें आगामी 15 जुलाई को नवयोवन दर्शन औ...