सराईकेला, अक्टूबर 7 -- Saraikela News: सरायकेला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा कमिटी की ओर से शहर के टाउन हॉल में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। यह भी पढ़ें- 25 वर्ष के जनसेवा काल पर निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा : राहुलकार्यक्रम का विवरण टाउन हॉल परिसर में बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से उनका संबोधन सुना। संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। यह भी पढ़ें- भाजपा का सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम आज, सांसद ने लिया तैयारी का जा...