Saraikela News: प्रधानगोडा ने मातकमडीह को 4-2 से हराया
सराईकेला, अगस्त 11 -- Saraikela News: खरसावां। जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला फुटबॉल सुपर लीग-2026 अर्जुना कप के तहत मंगलवार को अर्जुना स्टेडियम खरसावां में एसएमसी प्रधानगोडा और एसएफए मातकमडीह के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें एसएमसी प्रधानगोडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मातकमडीह को 4-2 से पराजित कर लीग में जीत के साथ आगाज किया। मैच की शुरुआत से ही प्रधानगोडा की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। 11वें मिनट में रांगा कुरली ने बेहतरीन गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 27वें मिनट में मोहन सिंह सोय ने गोल दागा, जबकि 33वें मिनट में रामधन ने गोल कर प्रधानगोडा की बढ़त 3-0 कर दी। पहले हाफ तक प्रधानगोडा ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली थी।दूसरे हाफ में मातकमडीह ने वापसी की कोशिश की। टीम के सुखराम सोरेन ने लगातार दो गोल दागकर मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.