Saraikela News: पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने दी कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी को श्रद्धांजलि
सराईकेला, सितम्बर 2 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां में छऊ गुरु कामाख्या प्रसाद सारंगी को श्रद्धांजलि देने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पत्नी डॉ. मीरा मुंडा के साथ उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुंडा ने कहा कि कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी न केवल एक शिक्षक ही नहीं थे, बल्कि खरसावां की कला, संस्कृति और सामाजिक चेतना के सशक्त संवाहक थे। छऊ कला और स्थानीय सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही। उनका व्यक्तित्व शिक्षा, कला, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों का संगम था। उनके निधन से खरसावां के शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई। स्वर्गीय सारंगी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.