सराईकेला, अगस्त 2 -- Saraikela News: सरायकेला। जिला पुलिस ने प्रोजेक्ट मिलाप के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। जुलाई में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गुमशुदा 25 व्यक्तियों को सकुशल बरामद कर उनके परिवारों तक पहुंचाया है। इस मानवीय कार्य की जानकारी देते एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि पुलिस टीम पिछले कई दिनों से इन गुमशुदा लोगों की तलाश में जुटी हुई थी। एसपी के अनुसार, गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाया था। इसमें तकनीकी इनपुट और स्थानीय सूचनाओं की मदद ली गई। बरामद किए गए लोगों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं जो किसी न किसी वजह से घरों से दूर चले गए थे या लापता हो गए थे। एसपी स्वर्गियारी ने इस कामयाबी के लिए पूरी पुलिस टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस का मकसद सिर्फ अपराध रोकना ही नहीं, बल्कि आम जनता की स...