सराईकेला, अगस्त 12 -- Saraikela News: खरसावां। कुचाई प्रखंड सभागार में मंगलवार को जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार संघ, कुचाई की विशेष बैठक अध्यक्ष भीमसेन गागराई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दुकानदारों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए विभाग से शीघ्र समाधान की मांग की गई। बैठक में दुकानदारों ने कहा कि उन्हें पिछले 11 महीने से कमीशन का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे जन वितरण प्रणाली की दुकानों के संचालन में आर्थिक परेशानी हो रही है। दुकानदारों का कहना था कि सरकार की ओर से बिना अतिरिक्त कमीशन के आधार सीडिंग, मोबाइल सीडिंग, ई-केवाईसी, जाति अपडेट, राशन कार्ड से नाम हटाने समेत कई कार्य कराए जा रहे हैं। दुकानदारों ने ई-पॉस मशीन में नेटवर्क और सर्वर की समस्या को भी प्रमुख मुद्दा बताया। उनका कहना था कि कुचाई प्रखंड के कई क्षेत्...