सराईकेला, जुलाई 7 -- Saraikela News: राजनगर। मलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सोमवार को राजनगर प्रखंड स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सिजुलता में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत खून मास सर्वे के अंतर्गत विद्यालय के 197 छात्र-छात्राओं के रक्त नमूनों की रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट (आरडीटी) के माध्यम से जांच की गई। राहत की बात यह रही कि जांच के दौरान एक भी छात्र-छात्रा मलेरिया से संक्रमित नहीं पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों का रक्त परीक्षण करने के साथ-साथ उन्हें मलेरिया से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी। टीम ने बताया कि बरसात के मौसम में मच्छरों के प्रजनन की संभावना बढ़ जाती है, जिससे मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय...