Saraikela News: पारंपरिक हेरा पंचमी पर निभाई गई सदियों पुरानी रथ भगिनी की परंपरा
सराईकेला, जुलाई 21 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां में रथयात्रा महोत्सव के पांचवें दिन सोमवार की रात खरसावां के जगन्नाथ मंदिर में पारंपरिक हेरा पंचमी उत्सव श्रद्धा और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सदियों पुरानी रथ भगिनी की परंपरा का निर्वहन किया गया। जिसमें माता महालक्ष्मी ने प्रतीकात्मक रूप से भगवान जगन्नाथ के रथ नंदीघोष का एक हिस्सा तोड़ा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मौसीबाड़ी स्थित गुंडिचा मंदिर चले जाते हैं। पांच दिन बीत जाने के बाद भी जब वे श्रीमंदिर वापस नहीं लौटते तो माता महालक्ष्मी नाराज होकर स्वयं उन्हें लेने गुंडिचा मंदिर पहुंचती हैं। यह भी पढ़ें- सरायकेला में हेरा पंचमी धूमधाम से मना इसी प्रसंग को हेरा पंचमी के रूप में मनाया जाता है। अनुष्ठान के तहत लक्ष्मी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.