Saraikela News: पारंपरिक आषाढ़ी पूजा का कल होगा आयोजन
सराईकेला, जुलाई 4 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां प्रखंड अंतर्गत आमदा पंचायत के उदालखाम गांव में रविवार को पारंपरिक आषाढ़ी पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीण जाहेरथान (पूजा स्थल) में एकत्रित होकर अच्छी बारिश, बेहतर फसल और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने की जिम्मेदारी गांव के नाया (पुजारी) बुधन चाकी को सौंपी गई है। वे पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराएंगे। परंपरा के अनुसार, इस धार्मिक अनुष्ठान के मद्देनजर शनिवार को गांव में कृषि कार्य निषेध रखा गया है। यानी इस दिन कोई भी ग्रामीण खेतों में काम नहीं करेगा।ग्रामीणों के अनुसार, उदालखाम गांव में जाहेरथान में वर्ष में दो बार विशेष पूजा-पाठ करने की प्राचीन परंपरा है। प्रथम पूजा (बुना पूजा) यह पूजा धान की बुआई का कार्य शुरू कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.