सराईकेला, जुलाई 29 -- Saraikela News: सरायकेला । बुधवार को आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सीनी में श्रद्धाभाव से गुरु वेद व्यास जी की जयंती गुरु पूर्णिमा उत्सव के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रणजीत कुमार ठाकुर के द्वारा महर्षि वेद व्यास जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा मनायी गयीकार्यक्रम का महत्व इस मौके पर सभी आचार्य आचार्यों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य रणजीत कुमार ठाकुर ने भैया - बहनों को संबोधित करते हुए कहा - "गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं है। गुरु का सम्मान सदैव कीजिए। गुरु के चरणों को छूकर प्रणाम करने से...