सराईकेला, नवम्बर 23 -- Saraikela News: सरायकेला। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत जिले में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाने के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक एवं चलंत एलईडी वाहन के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिए रोचक एवं सरल प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के उद्देश्य एवं उनके लाभों की जानकारी दी गई। वहीं, चलंत एलईडी वाहन के माध्यम से दृश्य-श्रव्य सामग्री के जरिए आमजनों को योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया।इस यह भी पढ़ें- Ranchi News: स्थापना पखवाड़ा : स्वस्थ झारखंड की पहल, रांची की 305 पंचायतों में मिला स्वास्थ्य पर...