Saraikela News: निम्न प्रगति वाले मतदान केंद्रों का एडीसी ने किया निरीक्षण, एसआईआर कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
सराईकेला, जुलाई 17 -- Saraikela News: खरसावां। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत 57-खरसावां विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एडीसी जयवर्धन कुमार ने शुक्रवार को खूंटपानी प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को लंबित कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूरी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एडीसी ने सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ निम्न प्रगति वाले मतदान केंद्र संख्या 83, 84, 93, 94 एवं 96 का दौरा किया। उन्होंने गणना प्रपत्र के वितरण, घर-घर सत्यापन, डिजिटाइजेशन और अन्य पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। डिजिटाइजेशन कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.