सराईकेला, जुलाई 30 -- Saraikela News: सरायकेला। आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सीनी में श्रद्धाभाव से गुरु वेद व्यास की जयंती गुरु पूर्णिमा उत्सव के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रणजीत कुमार ठाकुर के महर्षि वेद व्यास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मौके पर सभी आचार्यों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य रणजीत कुमार ठाकुर ने कहा गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं है। गुरु का सदैव सम्मान कीजिए। गुरु के चरणों को छूकर प्रणाम करने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। नरेंद्र को विवेकानन्द बनाने वाले रामकृष्ण परमहंस ही थे। यह भी पढ़ें- Saraikela News: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सीनी में श्रद्धाभाव से मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव इसके बाद छात्र...