Saraikela News: नाइन इलेवन ने देवगम स्टार चाईबासा को हराया
सराईकेला, सितम्बर 27 -- Saraikela News: खरसावां, संवाददाता। खरसावां प्रखंड के उदालखाम में करमा एवं इंद्र पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया। लगातार हो रही बारिश के बावजूद फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान में पहुंचे। फाइनल मुकाबला नाइन इलेवन और देवगम स्टार चाईबासा के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। कड़े मुकाबले में नाइन इलेवन ने एक गोल की बढ़त बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच का उद्घाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई के प्रतिनिधि अर्जुन गोप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। यह भी पढ़ें- Latehar News: फुटबॉल टूर्नामेंट में बंगाल की टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.