Saraikela News: नदियों में आई बाढ़ को देखते हुए सभी सीओ को अलर्ट रहने का निर्देश
सराईकेला, अगस्त 19 -- Saraikela News: सरायकेला। जिले में संभावित वर्षा के मद्देनजर डीसी नीतीश कुमार सिंह ने सभी सीओ को संबंधित अंचल क्षेत्र में सतर्क एवं सक्रिय रहते हुए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने और संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। भारी वर्षा के कारण नदियों, डैम, तालाबों एवं अन्य जलाशयों में जलस्तर बढ़ने, जल-जमाव, तेज जल प्रवाह, बाढ़ और अन्य दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए सभी सीओ को अपने क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर नियमित निगरानी रखने का निर्देश दिया। ऐसे स्थलों पर आवश्यकतानुसार चेतावनी एवं सावधानी संबंधी बोर्ड लगाने और स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजनों को सतर्क एवं जागरूक करने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सरायकेला में खरकई नदी का रौद्र र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.