Saraikela News: नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति समस्या के स्थायी समाधान के लिए पहल शुरू
सराईकेला, अगस्त 13 -- Saraikela News: सरायकेला। नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पंचायत ने बड़ी पहल शुरू की है। पाठागार चौक से लेकर कालूराम चौक के बीच रहने वाले लगभग 50 परिवारों को लंबे समय से पानी के कम प्रेशर की शिकायत थी। अब नगर पंचायत और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के संयुक्त प्रयास से इस समस्या को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए राइजिंग पाइप को मुख्य पाइप लाइन से जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति होने के बावजूद नलों में पर्याप्त प्रेशर नहीं रहता था। जिससे पानी भरने में परेशानी होती थी। खासकर ऊंचाई वाले हिस्सों में रहने वाले परिवारों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ता था। कई घरों में लोगों को पर्याप्त पानी जमा करने के लिए घंटों इंतजार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.