सराईकेला, अगस्त 12 -- Saraikela News: सरायकेला। नगर पंचायत कार्यालय में नगर क्षेत्र की पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में स्थायी सुधार को लेकर संयुक्त समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने की। बैठक में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता लालजी महतो, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता ललित, कनीय अभियंता प्रकाश गुप्ता सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि नगर में पेयजल व्यवस्था की वर्षों पुरानी समस्याओं को अब केवल अस्थायी मरम्मत के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने कहा, उनकी टीम समस्या की जड़ तक जाकर स्थायी समाधान के लिए लगातार काम कर रही है। पेयजल और बिजली जनता की मूलभूत जरूरत है। इनसे किसी भी प्रकार का स...