Saraikela News: धातकीडीह में अकरम स्पोर्टिंग बालिपोसी बना विजेता
सराईकेला, नवम्बर 3 -- Saraikela News: सरायकेला, संवाददाता । गम्हरिया प्रखण्ड अंतर्गत बड़ा काकड़ा पंचायत के धातकीडीह में डीएफसी धातकीडीह के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार समापन हो गया। इस खेल महाकुंभ में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया, जहां दो दिनों तक खिलाड़ियों के बीच एक से बढ़कर एक रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिले। मैदान पर खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और पूरे मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अकरम स्पोर्टिंग बालिपोसी ने प्रतिद्वंद्वी टीम को शिकस्त देकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, बेहतर खेल दिखाने के बावजूद जुरगुड़िया फुटबॉल क्लब को उपविजेता पद से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा पूजा स्पोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.