Saraikela News: दो दिनों से लापता राजमिस्त्री का शव बरामद, गला रेतने के बाद पहचान छिपाने के लिए चेहरा जलाया
सराईकेला, अक्टूबर 17 -- Saraikela News: सरायकेला । सरायकेला थाना क्षेत्र के सिमलबेड़ा गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पिछले दो दिनों से लापता 60 वर्षीय राजमिस्त्री मोची राम महतो का शव बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या की और साक्ष्य मिटाने व पहचान छिपाने की नीयत से उनके सिर को जला दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मोची राम महतो पिछले दो दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थे। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने सिमलबेड़ा गांव के पास उनका शव देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव के ठीक पास ही मृतक की साइकिल भी बरामद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।सरायकेला थाना पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.