Saraikela News: दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 2100 किलो जावा महुआ नष्ट
सराईकेला, अक्टूबर 6 -- Saraikela News: दुर्गा पूजा त्योहार के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को उत्पाद विभाग ने विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में टीम ने खरसावां के बरजूडीह और गांगुडीह गांवों में दबिश दी। इस दौरान वहां अवैध रूप से संचालित दो महुआ चुलाई शराब भट्टियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। अभियान के दौरान 19 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई, शराब बनाने के लिए रखे गए 2100 किलोग्राम जावा को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि दुर्गापूजा के मद्देनजर अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को सतत निगरानी एवं कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.