Saraikela News: दोपाई पंचायत के मुखिया को पूर्व सीएम ने दी श्रद्धांजलि
सराईकेला, सितम्बर 13 -- Saraikela News: खरसावां। खूंटपानी मंडल के उपाध्यक्ष सह दोपाई पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र बोदरा के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पैतृक गांव ठाकुरागुडू पहुंचकर पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इसे परिवार के साथ-साथ पंचायत और पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मुंडा ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुःख की घड़ी में हरसंभव सहयोग एवं संवेदना व्यक्त की। धर्मेंद्र बोदरा के निधन की खबर के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक ठाकुरागुडू पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- Banka News: उर्जा मंत्री ने दी समाजसेवी को श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- पूर्व मंडल अध्यक्ष के श्राद्ध कार्यक्रम में शा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.