सराईकेला, नवम्बर 2 -- Saraikela News: राजनगर, संवाददाता।गम्हरिया प्रखंड के दुग्धा गांव स्थित श्मशान काली मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में चल रहा है। 31 अक्टूबर से शुरू महायज्ञ का समापन 2 नवंबर को पूर्णाहुति के साथ होगा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित महायज्ञ का संचालन वरिष्ठ प्रतिनिधि एवं उपजोन समन्वयक संतोष संगम के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। महायज्ञ के दूसरे दिन हवन-यज्ञ एवं विभिन्न संस्कारों का आयोजन हुआ। इस दौरान 44 श्रद्धालुओं ने विधिवत गुरु दीक्षा ग्रहण कर परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों एवं आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: आत्म जागरण से राष्ट्र जागरण की ओर बढ़ाएं कदम वहीं रव...