Saraikela News: दुगनी राजघराने में 'खंडा धुआ' परंपरा को लेकर मारपीट, दोनों ओरसे केस
सराईकेला, अक्टूबर 19 -- Saraikela News: सरायकेला, संवाददाता । दुर्गा पूजा के महासप्तमी के दिन दुगनी राजघराने में पारंपरिक ''खंडा धुआ'' (तलवार और हथियारों की सफाई) की रस्म को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। शनिवार दोपहर को हुई इस मारपीट की घटना ने अब राजनीतिक और सामाजिक तूल पकड़ लिया है। मामला अब सरायकेला थाने तक पहुंच चुका है, जहां दोनों ही पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुगनी राजघराना परिसर में हर साल की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सालों से चली आ रही परंपरा के मुताबिक, राजघराने के वर्तमान सद्स्य मनोज सिंहदेव (पिता स्व. स्वराज सिंहदेव) महासप्तमी के दिन स्थानीय नदी में जाकर ''खंडा धुआ'' की रस्म पूरी करते आ रहे हैं। इस वर्ष इस पारंपरिक रस्म को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.