सराईकेला, जुलाई 21 -- Saraikela News: सरायकेला। समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत सरायकेला प्रखंड में दिव्यांग बच्चों के लिए मंगलवार को सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर मंगलवार को प्रखंड संसाधन केंद्र में पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू होगा। शिविर में पूर्व से चिह्नित 24 दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। बीईईओ दिनेश दंडपात ने कहा कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा को अधिक सुलभ, सुगम और प्रभावी बनाना है। उपकरण मिलने से बच्चों को पढ़ाई में सहूलियत होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।बीईईओ दंडपात ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि सूचीबद्ध दिव्यांग बच्चों को निर्धारित तिथि और समय पर शिविर में उपस्थित कराना सुनिश्चित करे...