Saraikela News: दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण वितरण शिविर 15 को
सराईकेला, जुलाई 10 -- Saraikela News: खरसावां। दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक एवं आवश्यक उपकरण वितरण शिविर 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे बीआरसी कुचाई में आयोजित किया जाएगा। संबंधित विद्यालयों के नोडल शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे चिन्हित दिव्यांग बच्चों की शिविर में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करें। शिविर में विभिन्न विद्यालयों के चिन्हित दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही सभी बच्चों के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य किया गया है। कुचाई बीईईओ संजय कुमार जोशी ने ने संबंधित शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि वे समय पर बच्चों को शिविर स्थल तक पहुंचा कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। यह भी पढ़ें- Deogarh News: करौं में 17 नि:शक्त बच्चों को मिले सहायक उपकरण यह भी पढ़ें- 16 वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.