Saraikela News: दिवंगत साथी दशमत मार्डी के परिजनों से मिले चम्पाई, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
सराईकेला, सितम्बर 16 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर प्रखंड के अमलाटोला गांव में मंगलवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन पुराने साथी एवं झामुमो के केंद्रीय सदस्य रहे दिवंगत दशमत मार्डी के शोकाकुल परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने दशमत मार्डी के असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढ़स बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। चंपाई ने कहा दशमत उनके सबसे पुराने साथियों में से थे। झारखण्ड आंदोलन के समय से उनके साथ थे। वे राजनगर के इचापीड़ क्षेत्र के जाने माने वरिष्ठ सहयोगी थे। ज्ञात हो कि दशमत मार्डी का निधन बीते 6 सितंबर को हुई थी। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: झामुमो कार्यकर्ता विजय सोरेन के निधन पर शोक , परिवार को आर्थिक मदद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.