सराईकेला, अगस्त 31 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरुडीह स्थित मॉडल स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान विद्यालय परिसर खेलेगा भारत, जीतेगा भारत के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, अनुशासन और भारतीय खेल संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करना रहा। समारोह के पहले दिन विद्यार्थियों के बीच 29 चैलेंज, पुशअप, स्किपिंग, प्लैंक चैलेंज, पास द बॉल और स्पोर्ट्स बंधन जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके अलावा खेल से स्वास्थ्य विषय पर स्लोगन लेखन एवं निबंध प्रतियोगिता हुई। सांकेतिक एवं पारंपरिक खेल प्रदर्शन के तहत योग, पीटी, मार्शल आर्ट, रस्साकसी और तीरंदाजी जैसी गतिविधियों का भी प्रदर्शन किया गया। यह भी पढ़ें- Ch...