Saraikela News: तालाब में डूबने से युवक की मौत
सराईकेला, जुलाई 24 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर थाना क्षेत्र के जोनबानी निवासी लखन हेंब्रम (30) की शुक्रवार सुबह तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे की है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की शादी महज एक वर्ष पहले हुई थी। उनकी पत्नी गर्भवती हैं। पति की मौत की खबर मिलते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार, लखन सुबह घर से नहाने के लिए निकले थे। देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान गांव के एक ग्रामीण की नजर तालाब किनारे खड़ी उनकी बाइक पर पड़ी। संदेह होने पर ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे तो लखन पानी में डूबे मिले. यह भी पढ़ें- Saraikela News: तालाब में डूबने से युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हालघटना की जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें बाहर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.