Saraikela News: तामली साई स्थित प्राचीन शिव मंदिर का नवनिर्माण पूरा, 108 कलशों के साथ निकली यात्रा
सराईकेला, नवम्बर 18 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला के कवि टोला स्थित तामली साई में नवनिर्मित प्राचीन शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हो गया है। मंगलवार को पवित्र खरकाई नदी से जल भरकर 108 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर को नवनिर्माण के बाद आकर्षक और भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और प्रतिष्ठा के क्रम में निकली इस कलश यात्रा में स्थानीय श्रद्धालुओं ने पारंपरिक उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन समिति की ओर से आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है | बुधवार सुबह से विद्वान पुरोहितों के सानिध्य में पारंपरिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न होगा। अनुष्ठान के दौरान विशेष पूजा-अर्चना के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.