Saraikela News: ढक्कन युक्त नालियों को खोलकर वर्षों से जमे कचरे की नपं ने कराई सफाई
सराईकेला, जुलाई 9 -- Saraikela News: सरायकेला। बरसात के दिनों में गैरेज चौक पर आए दिन हो रहे जल जमाव की समस्या को देखते हुए सरायकेला नगर पंचायत ने बड़ा कदम उठाया है। नाली निर्माण के बाद पहली बार नगर पंचायत ढक्कन युक्त नालियों को खोलकर वर्षों से जमे कचरे की व्यापक सफाई की। सफाई अभियान के बाद इलाके के लोगों को जल भराव से राहत मिलने की उम्मीद है। सफाई अभियान के दौरान नगर पंचायत के अधिकारियों और जेसीबी टीम ने गैरेज चौक पर नालियों के ऊपर अवैध रूप से चलाई जा रही दुकानों को हटा दिया। कई दुकानदारों ने नाली के स्लैब के ऊपर अतिरिक्त ढलाई करके सरकारी जगह का अतिक्रमण कर लिया। जेसीबी की मदद से इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत की टीम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में अगर किसी भी दुकानदार या व्यक्ति सरकारी जगहों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.