Saraikela News: डीजे व भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट पर होगी कड़ी कार्रवाई
सराईकेला, अक्टूबर 6 -- Saraikela News: दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को राजनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अंचल निरीक्षक राजेश टुडु ने की। बैठक में राजनगर थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा समिति राजनगर, एदल, सोसोमली, गोलो कुटुंग (चार लाइसेंसी) तथा कुनाबेड़ा, सिजुलता, ईचा, रांजड़ एवं छोटा कांकी (पांच गैर लाईसेंसी) कुल 9 प्रमुख जगहों पर दुर्गापूजा का आयोजन होता है। बैठक में पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.