Saraikela News: ठाठूपाड़ा में छऊ चौपाल का आयोजन
सराईकेला, अक्टूबर 22 -- Saraikela News: सरायकेला, संवाददाता। विजयादशमी के अवसर पर ठाठूपाड़ा गांव में छऊ चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरायकेला छऊ नृत्य के संरक्षण, संवर्धन एवं विकास को लेकर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम में छऊ गुरु रजतेंदु रथ एवं गुरु कुस्मी पटनायक (स्वीटी) ने ग्रामीणों और युवा पीढ़ी को इस समृद्ध पारंपरिक कला के महत्व से अवगत कराया। दोनों गुरुओं ने कहा कि सरायकेला छऊ नृत्य क्षेत्र की गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान है। इस अमूल्य विरासत को संरक्षित रखने के लिए नई पीढ़ी को छऊ नृत्य का प्रशिक्षण देना तथा गुरु-शिष्य परंपरा को मजबूत बनाना अत्यंत आवश्यक है।छऊ चौपाल के माध्यम से युवाओं को इस पारंपरिक नृत्य शैली को सीखने, समझने और इसके प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। चर्चा में छऊ की परंपरा को गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.