Saraikela News: झामुमो ने भाजपा पर छात्रों के मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का लगाया आरोप
सराईकेला, अगस्त 23 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां प्रखंड स्थित झामुमो कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की ओर से छात्रों एवं युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। खरसावां विधायक दशरथ गागराई, झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्द्र महतो ने भाजपा पर छात्रों के मुद्दे को राजनीतिक रंग देने और युवाओं को राजनीतिक संघर्ष का मोहरा बनाने का आरोप लगाया। मौके पर गागराई ने कहा कि भाजपा अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख अब छात्रों और युवाओं को ढाल बनाकर राजनीतिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। छात्रों के मुद्दे की आड़ में राजनीति करने वालों को झारखंड की जनता पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को स्पष्ट करना चाहिए कि वे वास्तव में छात्रों की समस्याओं का समाधान चाहते हैं या उन्हें अपनी राजनीतिक लड़ाई का मोहरा बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.