सराईकेला, अगस्त 11 -- Saraikela News: राजनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनगर प्रखंड में होने वाले झंडोत्तोलन कार्यक्रम की समय-सारणी निर्धारित कर दी गई है। इस संबंध में बीडीओ मलय कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर कार्यक्रमों को लेकर निर्णय लिया गया। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सुबह 8:45 बजे प्रखंड सह अंचल कार्यालय 09 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 9:15 बजे, थाना परिसर, 9: 25 बजे, बीईईओ कार्यालय 9:45 बजे, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राजनगर में झंडोत्तोलन किया जाएगा। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों एवं संबंधित संस्थानों को निर्धारित समय पर कार्यक्रम संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कर्रा में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन का समय निर्...