सराईकेला, सितम्बर 9 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां थाना क्षेत्र के आमदा ओपी अंतर्गत जोजोकुडमा मोड़ के समीप सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान खरसावां के उदुडिया गांव निवासी सालुका जामुदा, पिता-स्वर्गीय ब्रजमोहन जामुदा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। मृतक के भाई बबलु जामुदा ने आमदा ओपी प्रभारी को दिए आवेदन में बताया है कि सालुका जामुदा बीते मंगलवार की रात मोटरसाइकिल संख्या जेएच-06 एन 8302 से किसी काम से चक्रधरपुर के टोकलो थाना क्षेत्र के केके गांव गया था।

घटना का विवरण काम पूरा करने के बाद वह बाइक से घर उदुडिया लौट रहे थे। इसी दौरान जोजोकुडमा नाला के पास मोड़ पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। बताया गया कि 9 सितंबर की सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों की नजर नाले में गिरी...